पालघर में आधी रात को भूकंप के दो झटके, 36 मिनट के अंतराल पर कांपी धरती

3.2 और 2.1 तीव्रता के झटके दर्ज, जिला आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक जानमाल का नुकसान नहीं

पालघर: जिले में शनिवार देर रात भूकंप के दो झटके दर्ज किए गए। महज 36 मिनट के अंतराल पर आए इन झटकों से क्षेत्र में भूकंपीय हलचल महसूस की गई। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, पहला भूकंप रात 12:54:45 बजे दर्ज किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 रही। इसका केंद्र जमीन से सात किलोमीटर की गहराई में था। वहीं, दूसरा झटका रात 1:30:42 बजे आया, जिसकी तीव्रता 2.1 मापी गई। इसका केंद्र जमीन से पांच किलोमीटर नीचे स्थित था।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विवेकानंद कदम ने बताया कि जिले में भूकंप के दो झटके दर्ज किए गए हैं। फिलहाल किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Share on:

Leave a Comment