नागाणी में युवा नेतृत्व और अनुभव की शानदार दस्तक,दलपत सिंह देवड़ा की ऐतिहासिक जीत

नागाणी ग्राम पंचायत में चार प्रत्याशियों के बीच हुए मुकाबले में दलपत सिंह देवड़ा ने 1,403 वोट हासिल किए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 459 वोट मिले। इस तरह उन्होंने 944 वोटों के विशाल अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

राजस्थान के सिरोही जिले में स्थानीय पंचायत चुनावों के नतीजे घोषित होने के साथ ही गांवों की सरकार की तस्वीर साफ हो गई है। रेवदर तहसील की नागाणी ग्राम पंचायत में दलपत सिंह देवड़ा ने शानदार और ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया। उनकी इस जीत को मतदाताओं के मजबूत जनसमर्थन और नेतृत्व पर जताए गए भरोसे के रूप में देखा जा रहा है।

नागाणी ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए अनोप सिंह, दलपत सिंह देवड़ा, रतन सिंह और सदाराम सहित कुल चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। कड़े मुकाबले की उम्मीद के बीच दलपत सिंह देवड़ा ने 1,403 वोट हासिल किए और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 944 वोटों के बड़े अंतर से हराकर बंपर जीत दर्ज की।

दलपत सिंह की जीत के पीछे युवा नेतृत्व, पंचायत का लंबा अनुभव और आम जनता के साथ सीधा जुड़ाव अहम कारण माने जा रहे हैं। सामान्य सीट पर चार प्रत्याशियों के मैदान में होने के बावजूद इतने बड़े अंतर से मिली जीत ने नागाणी में उनके मजबूत जनाधार को भी दर्शाया है।

पिछली बार आरक्षित सीट पर भारती देवी बनी थीं सरपंच

वर्ष 2020-21 के पिछले ग्राम पंचायत चुनाव में सरपंच पद की सीट आरक्षित थी। उस चुनाव में भारती देवी ने 1,182 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी, जबकि दूसरे स्थान पर रहीं सजना देवी को 603 वोट मिले थे। दोनों के बीच जीत का अंतर 579 वोट था।

हालांकि, इस बार सामान्य सीट पर चार प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होने के बावजूद दलपत सिंह देवड़ा ने 944 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल कर नागाणी ग्राम पंचायत के चुनाव में नया राजनीतिक रिकॉर्ड कायम किया।

रेवदर पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों के सरपंच परिणाम

रेवदर पंचायत समिति क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में निर्वाचित सरपंचों के नाम इस प्रकार हैं:

ग्राम पंचायतनिर्वाचित सरपंच
जोलपुरप्रेम कुंवर
डबाणीप्रकाश कुंवर
थलनरसाराम
राजगढ़इना देवी
गुलाबगंजजीवाराम
हड़मतियासोमी देवी
टोकराचम्पा देवी
उड़वारियाआशा चौधरी
नागाणीदलपत सिंह देवड़ा
मारोलप्रकाश कुमार
नया पिपलियालक्ष्मी देवी
लुणोलधनाराम
सेलवाड़ासूर्या कुंवर
पोसितराभगवत कुंवर
जीरावलवीणा रावल
डाकदाड़मी देवी
मकावलप्रमोद कुमार चौधरी
मालगांवसंतोष देवी
सनवाड़ाप्रेम कुंवर
दत्ताणीरायली देवी
दौलपुरालखमाराम
पामेरादिनेश
सिरोड़ीनरेंद्र सिंह
धवलीसंजय कुमार
हरणी अमरापुरासोनाराम
मलावाशारदा देवी

रेवदर क्षेत्र में चुनाव परिणामों के बाद अब नवनिर्वाचित सरपंचों के सामने गांवों के विकास, बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और ग्रामीणों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की जिम्मेदारी होगी। नागाणी में दलपत सिंह देवड़ा की बड़ी जीत के बाद ग्रामीणों की निगाहें अब उनके नेतृत्व में होने वाले विकास कार्यों पर टिकी हैं।

“यह जीत मेरी नहीं, बल्कि पूरे गांव की जीत है। नागाणी-डांगराली के उन सभी लोगों का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने चुनाव में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से मेरा साथ दिया और मुझ पर विश्वास जताया। मैं जनता के इस भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। गांव के विकास को नई दिशा देने और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने के लिए आज से ही काम शुरू करूंगा।”

  • दलपत सिंह देवड़ा
    सरपंच, ग्राम पंचायत नागाणी
Share on:

Leave a Comment