पालघर में तेज रफ्तार पिकअप का कहर, दो महिलाओं की मौत


पालघर: पालघर-नंडोरे मार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। बाजार से घर लौट रही लता निलेश तरे (45) और बेबी चंद्रकांत जाधव (65) को पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी।


बताया जा रहा है कि वाहन एक 24 वर्षीय प्रशिक्षु चालक चला रहा था। नियंत्रण खोने के बाद पिकअप अचानक सड़क की दाईं ओर आ गया और पैदल जा रही महिलाओं को कुचल दिया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही पालघर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी

Share on:

Leave a Comment