मंडल अधिकारी विजय गुंडकर का फिर गरजा बोईसर में बुलडोजर,25 साल पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त, सोसायटी के लोगों को मिली राहत”

Headlines18

पालघर जिले के बोईसर के करीब सरावली ग्राम पंचायत अंतर्गत आने वाले अमेय पार्क परिसर में वर्षों पहले किए गए अवैध निर्माणों पर आखिरकार प्रशासन का बुलडोजर गरजा है। लंबे समय से व्यावसायिक उपयोग में लाए जा रहे 6 अवैध गालों को तोड़कर जमीनदोज कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सर्वे नंबर 104/43 की जमीन पर मयूरेश बिल्डर द्वारा इमारत निर्माण के दौरान अस्थायी तौर पर गाले बनाए गए थे। हालांकि, बाद में इन गालों को स्थायी रूप देकर व्यावसायिक रूप से उपयोग किया जाने लगा। यह अवैध निर्माण पिछले करीब 20 से 25 वर्षों से कायम था।
इन गालों का निर्माण न्यूगंगा को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी की सुरक्षा दीवार से सटाकर किया गया था, जिससे इमारत में रहने वाले लोगों को प्राकृतिक हवा और धूप मिलने में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस संबंध में सोसायटी के निवासियों ने तहसीलदार कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत के बाद प्रशासन ने कई बार सुनवाई की और जांच प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद अकृषक तहसीलदार तुषार शिंदे के निर्देश पर मंडल अधिकारी विजय गुंडकर के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए इन अवैध गालों को ध्वस्त कर दिया गया।
प्रशासन की इस कार्रवाई से स्थानीय नागरिकों को राहत मिली है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विजय को हेडलाइन में लेकर बढ़िया हेडलाइन दो

Share on:

Leave a Comment