पालघर के एसपी यतीश देशमुख के निर्देश पर ‘हिट एंड रन’ मामले में 24 घंटे में चार्जशीट,पढ़े पूरी खबर

Headlines18


पालघर जिले के सफाला मार्केट परिसर में बुधवार शाम हुए सनसनीखेज ‘हिट एंड रन’ मामले में पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी चालक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख के मार्गदर्शन में की गई।
जानकारी के अनुसार, आरोपी रंजीत कुमार रामचंदर महतो (30) सीमेंट लोड ट्रक चला रहा था। आरोप है कि चालक शराब के नशे में था और ट्रक को तेज एवं लापरवाही से चला रहा था। सफाला मार्केट क्षेत्र में उसने टाटा सफारी, बुलेट मोटरसाइकिल और मारुति सुजुकी स्विफ्ट समेत कई वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
सूचना मिलते ही सफाला पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को हिरासत में लेकर ट्रक जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 तथा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 और 185 के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख के निर्देश पर सफाला पुलिस ने मामले की तेजी से जांच पूरी कर रिकॉर्ड समय में न्यायालय में चार्जशीट पेश की। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराब पीकर वाहन चलाने और लोगों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Share on:

Leave a Comment