भीषण गर्मी में अनुश्री फाउंडेशन ने बांटी ठंडी छाछ,बोईसर बस स्टॉप पर यात्रियों को मिली राहत

Headlines18

तेज गर्मी और उमस के बीच अनुश्री फाउंडेशन की ओर से पालघर जिले के बोईसर बस स्टॉप परिसर में छाछ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बस यात्रियों,श्रमिकों और रिक्शा चालकों को ठंडी छाछ पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने छाछ का सेवन किया और संस्था की इस सामाजिक पहल की सराहना की। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि गर्मी के मौसम में बाहर रहने वाले लोगों को राहत देने के उद्देश्य से यह सेवा कार्य किया गया।
इस अवसर पर भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के पालघर जिला अध्यक्ष आर. बी. सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अनुश्री फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश तिवारी, सचिव पुष्पा तिवारी, विद्या राजपूत, सुभाष पांडेय, शोभा श्रीवास्तव, रूबी सिंह, सपना उपाध्याय, आरती तिवारी, प्रीति मिश्रा, ज्ञानमती निषाद, संगीता सिंह, मिंटू शर्मा तथा किरण यादव समेत अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

Share on:

Leave a Comment