बोईसर में बगला मुखी माता मंदिर का भूमि पूजन संपन्न,आश्रम का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित रखना बोले स्वामी भारतानंद सरस्वती महाराज

Headlines18

पालघर जिले के बोईसर स्थित भारत नगर इलाके में भारत भक्ति आश्रम द्वारा बगला मुखी माता मंदिर के निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत-महात्मा तथा सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अखिल भारतीय संत समिति महाराष्ट्र प्रदेश के महामंत्री स्वामी भारतानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि आश्रम का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित रखना और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि मंदिर समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का कार्य करते हैं। स्वामी भारतानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि बगला मुखी माता का भव्य मंदिर आगामी एक वर्ष में बनकर तैयार होगा। कार्यक्रम में रामायणाचार्य विश्वनाथ महाराज, शिवरूपानंद स्वामी महाराज, प्रदीप महाराज, भाजपा प्रदेश सचिव संतोष जनाठे, विहिप के विभाग मंत्री चंदन सिंह, विहिप नेता मुकेश दुबे,भाजपा के उत्तर भारतीय मोर्चा के पालघर जिला अध्यक्ष आरबी सिंह,महासचिव तुषार साबू, डी.पी. सिंह,मनीष सिंह, रवि सिंह और अखिल गर्ग सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share on:

Leave a Comment