रविन्द्र चव्हाण के खिलाफ लगाए गए आरोप साबित करो नही तो….बोली भाजपा

केंद्रीय मंत्री अमित शाह की विशाल जनसभा और महायुति कार्यकर्ताओं की एकजुटता को देखकर,बहुजन विकास आघाडी के पैरों तले जमीन खिसकने लगी है। उक्त बातें भाजपा के वसई चुनाव प्रमुख मनोज पाटिल ने पत्रकारों से कही है। उन्होंने कहा कि विधायक हितेंद्र ठाकुर उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पालक मंत्री रविंद्र चव्हाण के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा कि विधायक हितेंद्र ठाकुर द्वारा लगाए गए आरोप साबित होने चाहिए नही तो उन्हें माफ़ी मांगनी चाहिए। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि अन्यथा उन्हें कानूनी कार्यवाही के लिए तैयार रहना चाहिए। बता दें कि हितेंद्र ठाकुर ने पत्रकारों से बात करते हुए उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पालघर के पालक मंत्री रविंद्र चव्हाण पर जमकर हमला बोला था और पालक मंत्री पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

चुनाव के दौरान कई पार्टियां विभिन्न औद्योगिक-सामाजिक संगठनों और सामाजिक और पेशेवरों से मुलाकात करती हैं। उनके साथ बैठकें की जाती हैं। लेकिन विधायक हितेंद्र ठाकुर ने इन संगठनों के साथ ये बैठकें या बातचीत नहीं देखी। उन्हें सिर्फ ठेकेदार ही कैसे दिखे ? मनोज पाटील ने पूछा कि यह कैसे पता चला कि उनसे फिरौती वसूली गयी थी? मनोज पाटील ने बबिआ पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हमने मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से इन सभी गंभीर मुद्दों की जांच कराने का अनुरोध किया है।

Share on:

Leave a Comment