रामनवमी पर पालघर में उमड़ी श्री राम भक्तों की भीड़, श्रीराम के जयकारे के साथ निकली विहिप-बजरंग दल की भव्य शोभायात्रा

Headlines18

Updated on:

शोभा यात्रा में श्री कृष्ण जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ के लोगों ने किए दर्शन।

विहिप-बजरंग दल ने रामनवमी के अवसर पर मनमोहक झांकियों के साथ विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया। इस दौरान पालघर शहर भगवा रंग के झंडों और बैनर से पट गया। शोभा यात्रा में भगवान श्रीराम और श्री हनुमान, सुदर्शन चक्र और छत्रपति शिवाजी महाराज की विशाल मूर्ति लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। विहिप-बजरंग दल की अगुवाई में धूमधाम से शोभा यात्रा निकाली गई। रथ पर श्रीराम जानकी और भगवान शिव,श्री हनुमान के स्वरूप में बच्चे विराजमान थे। हजारों की संख्या में भक्त माथे पर केसरिया गमछा बांधे, हाथों में भगवा ध्वज लिए जय श्रीराम के नारा लगाते हुए चल रहे थे।शोभा यात्रा में श्री कृष्ण जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ के लोगों ने दर्शन किए।शोभायात्रा के दौरान मानो पूरा शहर भगवा मय हो गया था। बाजे-गाजे और जय श्रीराम के जयकारे के साथ निकली श्री राम भक्तों की भव्य शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाये भी मौजूद रही। जगह -जगह पर लोगों ने शोभा यात्रा पर पुष्पवर्षा की। शिवसेना के जिला प्रमुख कुंदन संख्र ,वसंत चौहान,

विहिप के पालघर प्रखंड के अध्यक्ष श्रीपाद पाटील,बजरंग दल के बोईसर प्रखंड संयोजक रॉबिन सिंह, काचू शेट्टी,संध्या दुबे,प्रभात ठाकुर,वंदना सिंह, जीतू राजपुरोहित,उमा सिंह, तुलसी छीपा,कृपाली संखे,विजय शेट्टी,राजा शाहा, संजय तिवारी,कमल दुबे, लीना राजपुरोहित एकता जानी,राधा नायडू,उत्तम घरत,धर्मेंद्र भट, अलका राजपूत,समीर पाटिल प्रशांत पाटिल, शशिकांत किनी,अभय दारूवाले, राजेश दुबे कृष्ण पटेल, आर्यन सिंह, सत्यम दुबे,परम हंस गिरि महाराज आचार्य मुकेश पंडित, आचार्य अभिषेक,विकास साहनी,मिथिलेश झा,रवि सिंह,गौतम गायकवाड़, रोहित शुक्ला, राजा मिश्रा, पप्पू वाजपई,मोहित शुक्ला,विभा मिश्रा, सौहार्द मिश्रा, मिथुन चौधरी,करनी सेना के भवानी सिंह, पंकज सिंह, भगवान कारु, नरेश जैन, केतन जैन,धर्मेश शाहा, देवीलाल, श्रवण राजपुरोहित, महेश नंदा, भाविन हरिया,जुगल पसाट, पंकज,राकेश दीक्षित, शैलू तिवारी, संतोष दीक्षित, मंगेश अवस्थी, बॉबी शुक्ला, राजू शुक्ला,लिंकन शुक्ला, संजय शुक्ला,रोहित गावित,कल्पक पाटिल, प्रदीप यादव, भारती कामड़ी, सवी मल्लाह, नंदू मल्लाह, रानी गुप्ता, उर्मिला अनामिका झा, राखी मिश्रा, गीता संखे, मोना मिश्रा,रोहिणी अंबूरे,अनीता किनी,भाविन कंसारा, मंजू तिवारी, रूबी शुक्ला, काजल झरना दुबे, प्रीति दुबे,बरखा अवस्थी,रेखा सिंह,नीतू सिंह, मंजू सिंह,संध्या शुक्ल,सुनीता योगेश राऊत,संजय तिवारी, भरत पवार, किरीट तिवारी सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

रामभक्तों का जगह-जगह हुआ स्वागत

राम जी की निकली सवारी, राम जी की लीला है न्यारी-न्यारी’ व अन्य भजनों के साथ भक्तों की श्री राम नवमी पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा का जगह-जगह फूलों की वर्षा के साथ स्वागत किया गया। शोभायात्रा में सुंदर झांकियां लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा का रूप भव्य और विशाल था। लोगों ने राम भक्तों पर पुष्पों की खूब वर्षा की।

चंदन सिंह, गौ सेवा प्रांत प्रमुख

वीर सावरकर चौक (वलन नाका) से निकली शोभा यात्रा का अंबा देवी मंदिर पर समापन हुआ।मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम हमारे कण-कण में बसे हैं। रामनवमी पर निकलने वाली विहिप -बजरंग दल की शोभा यात्रा में देवी-देवताओं की झांकियों को देखने के लिए लोग दूर- दूर से उमड़े। दुबे ने कहा कि रामराज्य का सपना साकार हो रहा है।

मुकेश दुबे- प्रमुख धर्माचार्य विभाग विहिप

Share on:

Leave a Comment