“हिंदू बेटियों की अस्मिता पर हमला बर्दाश्त नहीं, दोषियों को मिले कठोरतम सजा बोले भाजपा के जिलाध्यक्ष भरत राजपूत”

Headlines18

पालघर जिले की डहाणू तहसील के कासा पुलिस थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ छेड़छाड़ और जबरदस्ती के प्रयास की घटना सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। पुलिस ने मामले में आरोपी इजाज नवाब खाटीक (31) को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के विरोध में कासा, चारोटी और आसपास के क्षेत्रों में व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर नाराजगी व्यक्त की तथा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, 12 जून की रात करीब 2 बजे आरोपी युवती के घर में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। आरोप है कि विरोध करने पर उसने अश्लील हरकतें कीं तथा युवती के कपड़े खींचे। युवती के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। बाद में पीड़िता की शिकायत पर कासा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के साथ-साथ अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में रोष फैल गया। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। नागरिकों का कहना है कि लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से महिलाओं और युवतियों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।


भाजपा के पालघर जिला अध्यक्ष भरत राजपूत ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि, “हिंदू बेटियों के साथ किसी भी प्रकार की दरिंदगी और अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Share on:

Leave a Comment