एसपी यतीश देशमुख के नेतृत्व में पालघर में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार,खुदाबक्ष शाहीद और हिना अहमद गिरफ्तार; सफाला में 45 लाख की ब्राउन शुगर जब्त

Headlines18

पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख द्वारा पालघर जिले का प्रभार संभालने के बाद नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान को नई गति मिली है। उनके मार्गदर्शन में पालघर जिला पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सफाला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर माकणे के पंडितपाड़ा स्थित साई-सिद्धी बिल्डिंग, फ्लैट नंबर A/401 में छापा मारकर बड़ी सफलता हासिल की।
छापेमारी के दौरान 224.61 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसकी कीमत 44.92 लाख रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही नकद राशि, मादक पदार्थ पैकिंग सामग्री और मोबाइल फोन सहित कुल 45.25 लाख रुपये का मुद्देमाल जब्त किया गया। इस कार्रवाई में खुदाबक्ष मोहम्मद शाहीद (38, निवासी हरिद्वार) और हिना जामील अहमद (35, निवासी उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक विधि संघर्षरत नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
मामले में एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 8(क), 21(ब) और 29 के तहत सफाला पुलिस स्टेशन में अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश करने पर उन्हें 8 मई 2026 तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। इस प्रकरण की आगे की जांच सफाला के सहायक पुलिस निरीक्षक दत्ता शेलके कर रहे हैं।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख, अपर पुलिस अधीक्षक विनायक नरले और उपविभागीय पुलिस अधिकारी विकास नाईक के मार्गदर्शन में बोईसर के पुलिस निरीक्षक सुनील जाधव,सहायक पुलिस निरीक्षक दत्ता शेलके की पुलिस टीम ने की। जिले में चल रहे इस अभियान को नशे के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

Share on:

Leave a Comment