बोईसर:तुषार साबू बने भाजपा के पालघर जिला महासचिव

Headlines18

भारतीय जनता पार्टी ने पालघर जिले में उत्तर भारतीय मोर्चा को और मजबूत करने के लिए तुषार साबू को जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व के इस फैसले से कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल है।
भाजपा पालघर जिला अध्यक्ष भरत राजपूत के निर्देश पर उत्तर भारतीय मोर्चा जिला अध्यक्ष आर. बी. सिंह ने बोईसर निवासी तुषार साबू को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
आरबी सिंह ने विश्वास जताया कि उनकी नियुक्ति से संगठन को जमीनी स्तर पर नई मजबूती मिलेगी और मोर्चा की गतिविधियों को गति प्राप्त होगी।
तुषार साबू लंबे समय से संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उत्तर भारतीय समाज के बीच उनकी पकड़ और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। नियुक्ति के बाद उन्होंने वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। तुषार साबू ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना, युवाओं को पार्टी से जोड़ना और समाज के हर वर्ग के बीच संवाद बढ़ाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी तुषार साबू को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दी हैं।

Share on:

Leave a Comment