घोलवड–उमरगाम के बीच जलभराव से रेल सेवा प्रभावित, 24 जुलाई को कई ट्रेनें रद्द

मुंबई : लगातार हो रही बारिश के कारण घोलवड–उमरगाम रोड स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर जलभराव होने से पश्चिम रेलवे की कई ट्रेन सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। रेलवे ने 24 जुलाई 2026 को चलने वाली कई ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया है, जबकि एक ट्रेन को शॉर्ट ओरिजिनेशन (मार्ग परिवर्तन) के साथ संचालित करने का निर्णय लिया है।

24 जुलाई 2026 को पूर्णतः रद्द ट्रेनें

12009 मुंबई सेंट्रल–अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस
20901 मुंबई सेंट्रल–गांधीनगर कैपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस
22953 मुंबई सेंट्रल–अहमदाबाद गुजरात सुपरफास्ट एक्सप्रेस
59045 मुंबई सेंट्रल–वापी पैसेंजर
19015 दादर–पोरबंदर सौराष्ट्र एक्सप्रेस
69139 बोरीवली–वलसाड मेमू
19011 वलसाड–दाहोद एक्सप्रेस
20959 वलसाड–वडनगर एक्सप्रेस
59024 वलसाड–मुंबई सेंट्रल पैसेंजर
59049 वलसाड–वडोदरा पैसेंजर
19002 सूरत–विरार इंटरसिटी एक्सप्रेस
69152 सूरत–वलसाड मेमू
19256 महुवा–सूरत एक्सप्रेस

मार्ग परिवर्तन (Short Origination)

12216 बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ एक्सप्रेस (24 जुलाई) अब अहमदाबाद से रवाना होगी।
बांद्रा टर्मिनस से अहमदाबाद के बीच इस ट्रेन की सेवा रद्द रहेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की ताज़ा स्थिति अवश्य जांच लें। पश्चिम रेलवे ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

Share on:

Leave a Comment