बोईसर में नए अवतार में गरबा का रंग जमाएगा ‘नवरंग’

2025 की सफलता के बाद 2026 में और भव्य आयोजन की तैयारी, बेहतर सुविधाओं के साथ जाने-माने सिंगर होंगे आकर्षण

बोईसर शहर में गरबा प्रेमियों के लिए इस वर्ष नवरात्रि का उत्साह और भी खास होने वाला है। वर्ष 2025 में सफल आयोजन के बाद ‘नवरंग’ की टीम अब 2026 में गरबा आयोजन को एक नए रूप और नए अंदाज में प्रस्तुत करने की तैयारियों में जुट गई है। आयोजकों की ओर से इस बार पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर व्यवस्थाओं के साथ गरबा प्रेमियों के लिए एक शानदार मंच तैयार करने की योजना बनाई जा रही है।
आयोजन से जुड़े लोगों के अनुसार, इस बार गरबा आयोजन में केवल पारंपरिक गरबा ही नहीं, बल्कि सुविधाओं के स्तर पर भी कई नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं। गरबा प्रेमियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयोजन स्थल पर बेहतर व्यवस्थाएं करने की तैयारी है, ताकि परिवारों और युवाओं सहित सभी वर्ग के लोग उत्साह के साथ गरबा का आनंद ले सकें।

आयोजकों ने बताया कि 2025 के प्रथम आयोजन से मिली प्रतिक्रिया और अनुभवों को ध्यान में रखते हुए 2026 में आयोजन को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस बार गरबा प्रेमियों के लिए जाने-माने सिंगर के साथ विशेष प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

आयोजकों का कहना है कि इस बार ‘नवरंग’ में कुछ ऐसी व्यवस्थाएं और प्रस्तुतियां देखने को मिल सकती हैं, जो गरबा प्रेमियों के लिए सरप्राइज रहेंगी। बोईसर में लगातार बढ़ रही गरबा की लोकप्रियता के बीच ‘नवरंग’ का 2026 आयोजन किस तरह का नया रंग लेकर आता है, इसे लेकर गरबा प्रेमियों में अभी से उत्सुकता देखने को मिल रही है।

Share on:

Leave a Comment