बोईसर :भारत भक्ति मंडल संचालित भारत भक्ति आश्रम का लोकार्पण एवं माता बगलामुखी मंदिर का भूमिपूजन समारोह रविवार, 21 जून 2026 को बोईसर के गणेश नगर में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। यह आश्रम स्वामी भारतानंद सरस्वती की संकल्पना से साकार हुआ है। आयोजकों ने इसे हिंदू एकता और धर्म जागरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

समारोह में अखिल भारतीय संत समिति के प्रदेश संगठन मंत्री रामायणाचार्य विश्वनाथ महाराज वारिंगे, कोकण प्रांत सहमंत्री शिवरुपानंद स्वामी महाराज तथा प्रदीप पाटील महाराज के प्रेरणादायी आशीर्वचन प्राप्त हुए। कार्यक्रम में उपस्थित संत-महात्माओं का स्वागत संस्था के उपाध्यक्ष एवं भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश चिटणीस संतोष जनाठे ने किया।

इस अवसर पर बोईसर-पालघर क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सार्वजनिक क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इनमें रवि रहाळकर, केतन पाटील, प्रभाकर राऊळ, संजय पाटील, अशोक वडे, नीलम संखे, चंदन सिंह, कुमार नाकशेट, सुशील शाह, मुकेश दुबे, विक्रम धोडी, जितेंद्र संखे (पप्पू), भावेश मोरे, अतुल देसाई तथा एडवोकेट विवेकानंद आवाड प्रमुख रूप से शामिल थे।
कार्यक्रम का संचालन आशिष संखे ने किया, जबकि संस्था की सचिव एडवोकेट शीतल भोसले ने आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।






