बोईसर | रुपरजत पार्क चौराहा बना हादसों का हॉटस्पॉट, एक ही दिन में दो दुर्घटनाएं; युवक की मौत, एक घायल

बोईसर पूर्व स्थित रुपरजत पार्क चौराहे पर सोमवार को कुछ ही घंटों के अंतराल में दो सड़क हादसे होने से क्षेत्र में चिंता का माहौल बन गया। पहले हादसे में एक युवक ट्रेलर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरे हादसे में टेम्पो की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार रुपरजत पार्क चौराहा लंबे समय से दुर्घटना-प्रवण क्षेत्र बना हुआ है। यहां भारी वाहनों की आवाजाही, तेज रफ्तार और पर्याप्त यातायात नियंत्रण व्यवस्था के अभाव के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। एक ही दिन में दो दुर्घटनाएं होने के बाद रहवासियों में आक्रोश बढ़ गया है।
नागरिकों ने प्रशासन से चौराहे पर तत्काल स्पीड ब्रेकर, ट्रैफिक सिग्नल और अन्य सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में और भी गंभीर हादसे हो सकते हैं।

Share on:

Leave a Comment