राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस का सेवा संकल्प, पालघर में 275 विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित कर किया गया वृक्षारोपण

Headlines18

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन को पालघर जिला कांग्रेस ने सेवा, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया। इस अवसर पर जिला परिषद मराठी एवं उर्दू विद्यालय में आयोजित विशेष कार्यक्रम के तहत 275 विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए तथा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर हरित भविष्य का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम का आयोजन पालघर जिला कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की ओर से किया गया। कार्यक्रम में पालघर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन सत्यम ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर कैप्टन ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा शिक्षा, सामाजिक न्याय और जनकल्याण को प्राथमिकता देते रहे हैं। उनके जन्मदिन पर जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्य समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का सशक्त उदाहरण हैं।

विद्यार्थियों के चेहरे पर खिली मुस्कान

कार्यक्रम के दौरान 275 विद्यार्थियों को आकर्षक स्कूल बैग वितरित किए गए। शैक्षणिक सामग्री प्राप्त कर विद्यार्थियों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर जिले के सोशल मीडिया अध्यक्ष मोईन शेख, तालुका सोशल मीडिया अध्यक्ष रविश नाचन, रोशन पाटिल, असद चुनावाला, नईम शेख, हाफिज शेख, ऐराब पटेल, जुनेद सैयद सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता, शिक्षक और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Share on:

Leave a Comment