निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान मतदाता सूची की निगरानी और बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय बनाए रखने के लिए पालघर जिला कांग्रेस ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। पालघर ग्रामीण के चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1,407 बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट-2) नियुक्त किए गए हैं। इन कार्यकर्ताओं को एसआईआर की प्रक्रिया और निर्वाचन संबंधी तकनीकी पहलुओं से अवगत कराने के लिए 30 जून को जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किया जाएगा।
इनकी जिम्मेदारी मतदाता सूची का सूक्ष्म परीक्षण करना, नए पात्र मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करना, आवश्यक दावों एवं आपत्तियों की प्रक्रिया में सहयोग देना तथा बूथ स्तर पर पार्टी और मतदाताओं के बीच समन्वय बनाए रखना होगी।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन सत्यम ठाकुर ने कहा कि
कांग्रेस का प्रत्येक बीएलए-2 पूरी जिम्मेदारी और सजगता के साथ बूथ स्तर पर कार्य करेगा। हमारा प्रयास रहेगा कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे और पुनरीक्षण की प्रक्रिया निष्पक्ष एवं प्रभावी ढंग से पूरी हो। 30 जून को आयोजित प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को एसआईआर की प्रक्रिया, निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश, मतदाता सूची के परीक्षण, नए मतदाताओं के पंजीकरण, आवश्यक प्रपत्रों, डेटा प्रबंधन और बूथ स्तर पर प्रभावी कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कैप्टन ने कहा कि पालघर विधानसभा में 322, दहानू में 330, विक्रमगढ़ में 358 तथा बोईसर में 397 बीएलए-2 नियुक्त किए गए हैं। हमारा लक्ष्य केवल संगठन का विस्तार नहीं, बल्कि प्रत्येक बूथ पर सक्षम, प्रशिक्षित और जिम्मेदार टीम तैयार करना है। जो एसआईआर अभियान के दौरान बूथ स्तर पर सक्रिय और प्रशिक्षित बीएलए-2 नेटवर्क मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण






