रहस्य और सस्पेंस से भरपूर ‘इंद्रजाल’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगा फिल्म का रोमांच
थ्रिल, रहस्य और शानदार सिनेमैटोग्राफी ने बढ़ाई दर्शकों की उत्सुकता, ट्रेलर को सोशल मीडिया पर मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स
मुंबई : शिवरत्न प्रोडक्शन बोईसर की ‘इंद्रजाल’ हिंदी सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। रहस्य, रोमांच और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर आते ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। ट्रेलर में दिखाई गई रहस्यमयी कहानी, दमदार संवाद, प्रभावशाली बैकग्राउंड म्यूजिक और बेहतरीन विजुअल्स ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता कई गुना बढ़ा दी है।
करीब तीन मिनट लंबे इस ट्रेलर की शुरुआत से लेकर अंत तक रहस्य का ऐसा ताना-बाना बुना गया है, जो दर्शकों को लगातार बांधे रखता है। हर दृश्य के साथ कहानी नए मोड़ लेती नजर आती है और पात्रों के इर्द-गिर्द छिपे रहस्य फिल्म को और अधिक दिलचस्प बनाते हैं। ट्रेलर से साफ संकेत मिलता है कि ‘इंद्रजाल’ सिर्फ एक सस्पेंस फिल्म नहीं, बल्कि दर्शकों को अंत तक सोचने पर मजबूर करने वाला सिनेमाई अनुभव साबित हो सकती है।

फिल्म का निर्माण भव्य स्तर पर किया गया है और तकनीकी गुणवत्ता भी ट्रेलर में साफ दिखाई देती है। बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी, प्रभावशाली एडिटिंग, दमदार बैकग्राउंड स्कोर और कलाकारों का सशक्त अभिनय ट्रेलर की सबसे बड़ी खासियत बनकर सामने आया है। रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर दर्शक ट्रेलर की जमकर तारीफ कर रहे हैं और फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

‘इंद्रजाल’ का निर्देशन और संपादन जागेश्वर ललिता ढोबले ने किया है, जबकि फिल्म का निर्माण सुचेता अजय निकम ने किया है। फिल्म के सह-निर्माता अजय शिवराम निकम और मंगेश शालीग्राम वैती हैं। कहानी और पटकथा नामदेव मुरकुटे ने लिखी है, वहीं फिल्म की शानदार सिनेमैटोग्राफी आकाश सेठी ने संभाली है।
फिल्म का संगीत भी इसकी बड़ी ताकत माना जा रहा है। गायिका सुवर्णा तिवारी और गायक गौरव चाटी ने अपनी आवाज़ से गीतों को सजाया है। संगीत गौरव चाटी ने दिया है, जबकि गीतों के बोल योगेश दांगट ने लिखे हैं। संगीत संयोजन, प्रोग्रामिंग और बैकग्राउंड स्कोर की जिम्मेदारी उदय सालवी ने निभाई है। वहीं गानों के क्रिएटिव प्रोड्यूसर हरेश सुतार हैं।

फिल्म में महेश निकम, शनाया त्रिपाठी, यशराज डिंबले , नामदेव मुरकुटे, किरण माने, कल्पना सारंग, दर्शना रासाल , धीरज शर्मा, सत्यम छेत्री, राहुल कुलकर्णी, जीवन वाघ, कल्पेश जगताप, योगेश दांगट, हेमंत पवार, शुभम चव्हाण, लक्ष्मी विभूते, संजना देशमुख, राहुल निकम, प्रतीक्षा सादाकाले , दीपक देशमुख, वज्र पवार, मल्हार गुरव, अथर्व गाडे, कीर्ति बोडस, अजिम पटेल, ओंकार राऊत और विजय इंगले अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
ट्रेलर के विडिओ के लिए क्लिक करे… https://www.instagram.com/reel/DavdsbrIody/?igsh=dmowcjVmbHg2aXlw
24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही ‘इंद्रजाल’ को लेकर दर्शकों में उत्साह लगातार बढ़ रहा है। ट्रेलर ने फिल्म के प्रति उम्मीदें और भी ऊंची कर दी हैं। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि बड़े पर्दे पर ‘इंद्रजाल’ आखिर कौन से रहस्यों से पर्दा उठाएगी और दर्शकों को कितना रोमांचित कर पाएगी।






