दहानू: हाथों में भगवा ध्वज व जय श्रीराम के जयकारे के साथ निकली राष्ट्रीय हिंदू सेवा संघ की भव्य शोभायात्रा

superadmin

पालघर जिले के दहानू में राष्ट्रीय हिंदू सेवा संघ द्वारा रामनवमी के अवसर पर विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया। इस दौरान दहानू शहर भगवा रंग के झंडों और बैनर से पट गया था। साथ में जय श्रीराम का नारा लगाते हुए लोग चल रहे थे। शोभा यात्रा असावे हनुमान मंदिर से निकल कर दहानू सागर लॉज पर पूरी हुई थी। हजारों की संख्या में भक्त माथे पर केसरिया गमछा बांधे, हाथों में भगवा ध्वज लिए जय श्रीराम के नारा लगाते हुए पैदल,बाइक व कार में थे। शोभायात्रा के दौरान मानो पूरा मार्ग व शहर भगवा मय हो गया था। बाजे-गाजे और जय श्रीराम के जयकारे के साथ निकली श्री राम भक्तों की भव्य शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में पुरुष व महिलाये मौजूद रही।

राम जी की निकली सवारी, राम जी की लीला है न्यारी-न्यारी’ ,भारत का बच्चा बच्चा जय श्री राम बोलेगा व अन्य भजनों के साथ भक्तों की श्री राम नवमी पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा का जगह-जगह फूलों की वर्षा के साथ स्वागत किया। राष्ट्रीय हिंदू सेवा संघ की ओर से निकाली गई भव्य शोभायात्रा में संत परमहंस श्री गिरीजी महाराज,करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत,अभिनेता उपदेश खन्ना,राष्ट्रीय हिंदू सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल रावल,राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र विक्रम सिंह,दहानू नगराध्यक्ष भरत राजपूत,जिलापरिषद उपसभापति पंकज कोरे,भाजपा के जिला महामंत्री संतोष जनाठे,बजरंगदल जिला संयोजक चन्दनसिंह ,राष्ट्रीय हिंदू सेवा संघ के प्रदेश महासचिव अमित सिंह,प्रदेश महामंत्री प्रवीण व्यास,जिला उपाध्यक्ष परेश भरवाड़ ,कोषाध्यक्ष हिम्मत जैन, जिला महिला प्रभारी प्रज्ञा लोकरे,दहानू तहसील अध्यक्ष विजय राजपूत,पालघर तहसील अध्यक्ष रवि सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित हजारो लोग मौजूद रहे।

Share on:

Leave a Comment