पालघर: विहिप-बजरंग दल की भव्य शोभा यात्रा में उमड़ेगा राम भक्तों का सैलाब, पालघर में होंगे श्री कृष्ण जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ के दर्शन।

Headlines18

पालघर शहर में रामनवमी के अवसर पर मनमोहक झांकियों के साथ विहिप-बजरंग दल की विशाल शोभा यात्रा निकलेगी। शोभायात्रा के लिए तैयारी जोरों पर है। शोभायात्रा को लेकर शहर वासियों में भारी उत्साह है। पालघर शहर भगवा रंग के झंडों और बैनर से पट गया है। शोभा यात्रा में रथ पर श्रीराम जानकी के साथ ही लव-कुश के बाल स्वरूप में बच्चे विराजमान रहेंगे। हजारों की संख्या में भक्त माथे पर केसरिया गमछा बांधे, हाथों में भगवा ध्वज लिए जय श्रीराम का नारा लगाते हुए शोभा यात्रा में मौजूद रहेंगे। शोभायात्रा के दौरान मानो पूरा शहर भगवा मय हो गया है। बाजे-गाजे और जय श्रीराम के जयकारे के साथ आयोजित होने वाली श्री राम भक्तों की भव्य शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाये भी मौजूद रहेगी। जगह -जगह पर लोगों ने शोभा यात्रा पर पुष्पवर्षा भी होगी। शोभा यात्रा में शामिल भक्त काशी विश्वनाथ और कृष्ण जन्मभूमि के दर्शन पालघर में करेंगे। वीर सावरकर चौक (वलन नाका) से निकलने वाली शोभा यात्रा का अंबे माता मंदिर में महाप्रसाद वितरण के साथ समापन होगा।

मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम हमारे कण-कण में बसे हैं। रामनवमी पर निकलने वाली विहिप -बजरंग दल की शोभा यात्रा में देवी-देवताओं की झांकियों को देखने के लिए लोग दूर- दूर से आते है। तारपा नृत्य के साथ राम नवमी पर पालघर में विशाल शोभा यात्रा निकलेगी।

मुकेश दुबे- प्रमुख धर्माचार्य विभाग विहिप

Share on:

Leave a Comment