विधायक डावखरे का बोईसर दौरा, पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

बोईसर : भारतीय जनता पार्टी पालघर जिला संगठन महोत्सव के संबंध में कोंकण स्नातक विधायक निरंजन डावखरे ने पालघर का दौरा किया। इस दौरान बोईसर मंडल भाजपा कार्यालय में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सदस्यों के पंजीकरण के संबंध में बातचीत की। मंडल अध्यक्ष महेंद्र भोने ने बताया की उन्होंने इस माह आने वाले स्थापना दिवस के सम्बन्ध में की जाने वाली तैयारियों की भी समीक्षा की तथा दिनांक 7/04/2020 से 14/04/205 तक क्षेत्र में कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की जानकारी भी दी।


इस मौक़े पर जिला महासचिव अशोक वडे, जिला सचिव अंकुर राऊत, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष वीणा देशमुख, वरिष्ठ नेता संजय पाटिल, जिला उत्तर भारतीय आघाडी अध्यक्ष आर.बी. सिंह, खैरेपाड़ा सरपंच विवेक वडे, पास्थल सरपंच आनंद सोमन, मंडल महासचिव वैशाली सादुलवाड, मनीष सिंह,आशीष संखे, जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अमित संखे, ग्राम पंचायत सदस्य प्रफुल्ल चव्हाण, महिला मोर्चा मंडल जूली बारी, रूपाली संखे,कल्पेश घरत एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share on:

Leave a Comment